बढ़ी चिंता! वैक्सीन लगने के बाद युवाओं को हो रहीं दिल से जुड़ीं ये बीमारियां

अमेरिका। पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। वैक्सीन के बाद कुछ साइड इफेक्ट सामान्य हैं लेकिन CDC को युवाओं में कुछ और भी लक्षण दिखे हैं। अमेरिका की CDC की रिपोर्ट के मुताबिक, कई युवाओं में वैक्सीन के बाद दिल में सूजन और जलन की शिकायत पाई जा रही है। व्हाइट हाउस में टीम ब्रीफिंग के दौरान CDC की निदेशक रोशेल वालेंस्की ने बताया कि उन्हें COVID-19 वैक्सीनेशन के बाद 300 से अधिक युवाओं में हार्ट इन्फ्लेमेशन की रिपोर्ट मिली है। हालांकि, वैक्सीनेशन की तुलना में इस तरह के मामले कम हैं लेकिन युवा वर्ग के हिसाब ये मामले अपेक्षा से अधिक बताए जा रहे हैं।

एडवाइजरी कमेटी का कहना है कि वो जल्द ही वैक्सीन और हार्ट इन्फ्लेमेशन के बीच पाए गए इस संबंध पर चर्चा करेगी। हालांकि कमेटी ने अपने COVID-19 वैक्सीनेशन अभियान में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है। कमेटी वैक्सीन के बाद मायोकार्डिटिस यानी दिल के कमजोर होने के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंतित है। CDC ने मई के अंत से कोविड वैक्सीन के बाद मायोकार्डिटिस के कुछ मामलों पर निगरानी रखनी शुरू की थी। रिपोर्ट में महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मायोकार्डिटिस के ज्यादा मामले देखे गए। ये मामले फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद ज्यादा देखे जा रहे हैं। एनबीसी न्यूज के मुताबिक, CDC ने डॉक्टर्स से उन लोगों की रिपोर्ट मांगी है जिनमें वैक्सीन के बाद दिल से जुड़ी बीमारियों, मायोकार्डिटिस या पेरिकार्डिटिस के लक्षण देखे जा रहे हैं।

मायोकार्डिटिस और पेरिकार्डिटिस के लक्षण में बुखार, थकान, सीने में दर्द और सांस की तकलीफ शामिल हैं। वैक्सीन लगने के बाद अब तक इसके जितने भी मामले हैं, उनमें ज्यादातर गंभीर नहीं हैं। COVID-19 रिस्पांस टीम ब्रीफिंग के दौरान वालेंस्की ने कहा, ‘वैक्सीन के बाद इस तरह के मामलों में ज्यादातर लोग सही देखभाल और आराम करने के बाद पूरी तरह ठीक हो जा रहे हैं। वैक्सीन और दिल से जुड़े इन मामलों पर एडवाइजरी कमेटी की होने वाली चर्चा में हमें कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इससे हमारे सुरक्षा के प्रयास और मजबूत होंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी