पैंक्रियाटाइटिस के गंभीर रोगियों में सर्जरी की जरूरत खून पतला करने वाली दवा घटा सकती है: अध्ययन

चंडीगढ़। पीजीआईएमईआर के एक अध्ययन में सामने आया है कि रक्त नलिकाओं में खून के थक्कों को समाप्त करने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा स्ट्रेप्टोकीनेस के प्रयोग से गंभीर पैंक्रियाटाइटिस (एसएपी) के रोगियों में सर्जरी की जरूरत को कम करने में मदद मिल सकती है। एसएपी में अग्न्याशय के ऊतकों का क्षय होने लगता है और फेफड़े, हृदय या गुर्दे आदि प्रमुख अंग काम करना बंद कर देते हैं। इस बीमारी में मृत्यु दर उच्च होती है।

चंडीगढ़ स्थित आयुर्विज्ञान और अनुसंधान स्नातकोत्तर संस्थान (पीजीआईएमईआर) के बयान के अनुसार एसएपी के उपचार में स्ट्रेप्टोकीनेस दवा की भूमिका सिद्ध करने के लिए यह इस तरह का पहला अध्ययन है। इस दवा का परंपरागत रूप से हृदय आदि की रक्त नलिकाओं में खून के थक्कों को समाप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।

संस्थान के सर्जिकल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर, डॉ राजेश गुप्ता ने कहा, ‘‘दुनिया में पहली बार स्ट्रेप्टोकीनेस एसएपी के प्रबंधन में उपयोगी साबित हुई है। इसके परिणाम से साफ पता चलता है कि स्ट्रेप्टोकीनेस के इस्तेमाल से सर्जरी की जरूरत कम हुई और इसका उपयोग करने से कोई जटिल स्थिति पैदा नहीं हुई, जिसकी बड़ी आशंका थी।’’उन्होंने कहा कि यह पहला बड़ा अध्ययन है जिसमें 100 से अधिक रोगियों ने भाग लिया। इस टीम ने सबसे पहली बार 2013 में इस दिशा में प्रायोगिक कार्य किया था।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त