म्यूकोरमाइकोसिस की दवा पाने के लिये भारतीय मिशन युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं : केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि दुनिया भर में भारतीय मिशन देश में कोविड से संबंधित म्यूकोरमाइकोसिस (सीएएम) के इलाज में काम आने वाली दवा एंफोटेरिसिन या अतिरिक्त अथवा वैकल्पिक दवा हासिल करने के लिये “युद्ध स्तर” पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में शनिवार को दायर 375 पन्नों के एक हलफनामे में विस्तार से अदालत की पीठ को बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस की दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

उसने कहा कि अगस्त में घरेलू निर्माताओं द्वारा एल-एंफोटेरिसिन बी का अनुमानति उत्पादन 5.525 लाख इंजेक्शन का है और समान वितरण के लिये राज्यों को उनके यहां सामने आए मामलों के अनुपात में दवा दी गई है। सरकार ने कहा कि एफोटेरिसिन जैसी दवाओं का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ ही उसने दवा के न्यायोचित वितरण के लिये भी दिशानिर्देश जारी किये हैं और राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों को निजी और सरकारी अस्पतालों में इनके आवंटन के लिये पारदर्शी व्यवस्था करनी होगी।

सरकार ने कहा, “एंफोटेरिसिन दवा घरेलू उत्पादन और आयात दोनों के जरिये उपलब्ध है और दोनों ही स्रोतों को बढ़ाया गया है। पहली बार मई और जून 2021 में अचानक मांग में तेज वृद्धि के बाद बेहद कम समय में क्षमता और आपूर्ति को कई गुना बढ़ाया गया जिससे मांग और आपूर्ति में संतुलन स्थापित हो। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों को दर्ज करवाने के लिये बनाए गए विशेष पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के हिसाब से राज्यों में इसके समान वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है।”

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त