कई महीनों से जन औषधि केंद्र में दवाओं का टोटा, पांच बार डिमांड भेज चुके हैं केंद्र संचालक

गोरखपुर। जन औषधि केंद्रों पर दर्द, बुखार, बीपी, शुगर सहित बच्चों की दवाएं पिछले चार माह से नहीं है। जबकि केंद्र संचालक पांच बार दवाओं की डिमांड भेज चुके हैं। इसकी वजह से मरीजों को महंगे दाम पर मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र के संचालक वसीउल्लाह खान ने बताया कि जिले में जन औषधि केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति के लिए भारतीय जन औषधि परियोजना ने एक थोक दुकानदार को यह जिम्मेदारी दी थी। लेकिन यह केंद्र पिछले दो साल से बंद है।

इसकी वजह से लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर से दवाएं मंगानी पड़ रही हैं। यहां पर दवाओं की डिमांड अन्य जिलों से भी है। इसकी वजह से पर्याप्त दवाएं मिल नहीं पा रही है। स्थिति ऐसी है कि बच्चों की एंटीबॉयोटिक दवाएं भी खत्म हो गई है। जोड़ों में दर्द के लिए बिकने वाले स्प्रे, दर्द निवारक जैसी सामान्य दवाएं भी खत्म हैं। जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में बनाए गए जन औषधि केंद्रों पर दवाएं नाम मात्र की बची हैं। यही वजह है कि 10 से 15 हजार की दवा बेचने वाले केंद्र महज तीन-चार हजार रुपये की दवा बेच पा रहे हैं।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त