जरुरतमंदो को दी जाने वाली दवाएं शौचालय में फेंकी मिली

कुशीनगर। सीएचसी विशुनपुरा में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दवाएं वितरित नहीं हो पा रही हैं। दवाएं वितरित नहीं होने पर उसे शौचालय में फेंक दिया गया है। इसका फोटो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो रहा है। इस मामले में सीएचसी की किरकिरी हो रही है। मंसाछापर स्थित सीएचसी विशुनपुरा की स्थिति सबसे अलग है। यहां गरीबों को दी जाने वाली दवाएं शौचालय में फेंकी जा रही हैं। लापरवाही का आलम यह है कि जिम्मेदार भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सरकार लोगों तक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए दवाएं भेजती है, लेकिन यहां स्थिति कुछ और है। बुधवार को सीएचसी विशुनपुरा के शौचालय में आयरन समेत अन्य जरूरी दवाओं को फेका गया था।

कोविड का टीका लगवाने आए कुछ लोगों की नजर इन फेंकी गई दवाओं पर पड़ी तो वे लोग इसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल के बाद सीएचसी के जिम्मेदारों की खूब किरकिरी हुई। लोगों का कहना है कि जो दवाएं गरीबो को देनी चाहिए उसे शौचालय में फेक दिया गया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. लेखिका सिंह ने बताया कि कोविड की वजह से आयरन की दवाएं वितरित नहीं हो पाई थीं। इसके चलते दवाएं एक्सपायर हो गई थीं। जानकारी होने के बाद दवाओं को वहां से हटवाया जा रहा है।

 

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 21 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार