चिंताजनक : दवाओं के ओवरडोज से यहां पर 93 हजार मौतें

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच दूसरे कारणों से होने वाली मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बताया है कि वर्ष 2020 में दवाओं की ओवरडोज से 93 हजार लोगों की मौत हुई है। इस अनुसार, 2020 दवाओं के ओवरडोज होने वाली मौतों के लिए सबसे घातक साल रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी बीमारी की दवा का ओवरडोज लिए जाने पर उसका उल्टा असर हो सकता है। जैसे डायबिटीज की दवा का अगर अधिक डोज लेने पर शरीर में शुगर का स्तर अत्यधिक कम हो जाता है, जिससे अत्यधिक पसीना आना, कमजोरी महसूस होना, बहुत भूख-प्यास जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। मरीज को लगता है मानो शरीर में जान ही नहीं रह गई है। डॉक्टर जोशुआ का कहना है कि लोग राहत के लिए दवाओं का सहारा ले रहे हैं। थोड़ा आराम पर वह खुद से दवाओं की डोज बढ़ा लेते हैं। यही ओवरडोज लोगों की मौत का कारण बन रही है। महामारी में बिना डॉक्टरी सलाह के दवाओं का इस्तेमाल बढ़ा है।

नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स (एनसीएचएस) के अनुसार, दवा की डोज के मामले में 1999 के बाद लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वर्ष 2019 में दवाओं की ओवरडोज से 70,630 लोगों की मौत हुई थी। 2020 में ओवरडोज से मौत में 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जॉन हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रेक्टिस के डीन डॉ. जोशुआ सार्फस्टेन बताते हैं कि यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। वे बताते हैं कि महामारी में ओवरडोज से मौतों के मामले बढ़े हैं।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 19 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील