औषधि निरीक्ष ने मारा छापा, दवा की दुकान के साथ दो गोदाम सील

आगरा। सहायक आयुक्त औषधि ने तीन जिलों के औषधि निरीक्षकों के साथ फव्वारा स्थित माधव ड्रग हाउस का स्टोर और दो गोदाम सील कर दिए हैं। 10 घंटे तक टीम दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल खंगालती रही। कंप्यूटर भी सील कर दिए हैं। गोदाम में करीब पांच करोड़ की दवाएं होने की आशंका है। रविवार को तकनीकी विशेषज्ञ के साथ गोदाम खोलकर जांच की जाएगी। सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से माधव ड्रग हाउस की जांच करने का निर्देश मिला था। इस पर दोपहर करीब 12 बजे फव्वारा स्थित गोगिया मार्केट से इनकी मेडिकल स्टोर से मालिक नवीन अरोड़ा को लेकर गोल्डन प्लाजा स्थित इनके दो गोदामों पर छापा मारा।

यहां पर एंटीबायोटिक दवा समेत अन्य दवाओं की कहां से खरीद की, कहां से बेची, इनके बिल, फर्मों के नाम समेत तमाम जानकारी की। रात 10 बजे तक कार्रवाई चलती रही। इसके यहां पर कंप्यूटर को भी सील कर दिया है। जांच में तकनीकी विशेषज्ञ की जरूरत महसूस होने पर दोनों गोदाम और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। तकनीकी विशेषज्ञ की टीम के साथ रविवार को गोदाम और स्टोर खुलवाकर दवाओं के बिल का रिकार्ड निकलवाया जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी