कोरोना संकट के चलते बांटी गई होम्योपैथी की इम्यूनिटी बूस्टर दवा

फाजिल्का। फाजिल्का को जिला बने भले ही 10 साल पूरे हो गए हैं लेकिन आज भी यहां के लोगों में इस उपलब्धि को लेकर पूरा उत्साह बरकरार है। 11वें वर्ष में प्रवेश करने मौके फाजिल्का में विभिन्न संगठनों ने अलग अलग अंदाज में जिले की वर्षगांठ का जश्न मनाया। सबसे खास बात ये रही कि जिले के जश्न की शुरुआत करने वाली संस्था एंटी क्राइम, एंटी क्रप्शन यूथ ब्यूरो की ओर से शहर के अलग अलग संगठनों को साथ लेकर अनोखे अंदाज में 10 जगहों पर लोगों का मुंह मीठा करवाया। ये मुंह किसी मिठाई के साथ नहीं बल्कि कोरोना संकट के चलते होम्योपैथी की इम्यूनिटी बूस्टर दवा के साथ करवाया गया।

एंटी क्राइम, एंटी करप्शन यूथ ब्यूरो द्वारा शहर की दर्जन भर समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के उद्देश्य से शहर में 10 जगहों पर होम्योपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम तक किया गया। डा. नारंग ने बताया कि मुख्य सहयोग दवाओं के रूप में मलिक होम्योपैथिक एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डा. कुणाल कीर्ति मलिक व एडवोकेट अदिति मलिक द्वारा किया गया।

इसके अलावा श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा गोशाला रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने, वूमेन वेलफेयर सोसायटी, लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा फिरनी रोड, राबिनहुड आर्मी द्वारा घंटाघर चौक, नौजवान समाजसेवा संस्था द्वारा संजीव सिनेमा चौक, श्री अग्रवाल सभा फाजिल्का व सर्व समाज सर्व कल्याण संस्था द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक, सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल के बाहर, नेवर गिवअप संस्था द्वारा श्री हनुमान मंदिर, महिला कल्याण समिति द्वारा आर्य समाज चौक, सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष, सरबत दा भला चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा गौशाला रोड व गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के बाहर स्टाल लगाकर इम्यूटी बूस्टर दवा वितरित की गई। आयोजन में एडवोकेट अदिति मलिक, एडवोकेट इंद्रजीत साजन, गगन चावला, डा. मनोज नारंग, राकेश नारंग आदि ने सहयोग किया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी