एक बुजुर्ग को 4 बार कोरोना टीका देने का दावा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

आरा। कोरोना महामारी ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। दूसरी लहर से निजात मिलने के बाद तीसरी लहर का खतरा म,मंडरा रहा है। जिसको लेकर सरकार की ओर से खास अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस बीच बिहार में टीकाकरण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला भोजपुर जिले के सहार प्रखंड का है, जहां एक बुजुर्ग को वैक्सीन की एक-दो नहीं बल्कि 4 डोज देने का दावा किया जा रहा है। इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है।

भले ही स्वास्थ्य अधिकारी मामले में जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन सवाल ये है कि जहां एक तरफ टीका लेने के लिए लोग परेशान दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक व्यक्ति को चार-चार डोज लगा दिया जा रहा। इस मामले को लेकर अब लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया है, साथ ही वैक्सीनेशन में धांधली के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल देखना होगा स्वास्थ्य विभाग इसमें जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है।

जानकारी के अनुसार, 76 वर्षीय रामदुलार सिंह को पहला डोज 23 फरवरी को आमहरुआ स्वास्थ्य केंद्र पर दिया गया। दूसरा 18 अप्रैल को दिया गया। वहीं सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23 मार्च को पहला और 16 जून को कोविशील्ड का दूसरा डोज दिया गया। खुद वैक्सीन लेने वाले बुजुर्ग भी 4 डोज लेने का दावा कर रहे हैं। वही इस संदर्भ में सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कुछ तकनीकी खामियों के कारण ऐसी गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने कहा कि जांच करके इसे ठीक किया जाएगा।

पूरा मामला सहार प्रखंड के कॉलोडीहरी गांव का है, जहां रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलार सिंह को टीके की चार डोज देने का मामला सामने आया है। उनकी ओर से दावा किया गया कि उन्हें कोविशील्ड के 4 टीके लगाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इसकी को आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है और जांच के बाद मामले की जानकारी देने की बात कही गई है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए