इस दवा से होगा कोरोना का खात्मा!, खाने के बाद नहीं पड़ेगी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत- रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने हर तरफ आतंक मचा दिया था पहले पहली लहर ने जहां लोगों को अंदर से झकझोर दिया था और उसके बाद दूसरी लहर ने हर तरफ तबाही मचा रखी थी। अब इसी कड़ी में तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। यही वजह है कि वैज्ञानिक वायरस से निपटने के लिए लगातार नए-नए अध्ययन कर रहे हैं। ब्रिटेन से खबर आई है कि यहां के जनरल प्रैक्टीशनर्स और सांसदों ने कोविड के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ‘जीवन रक्षक’ चमत्कारी दवा की सराहना की है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेरॉयड डेक्सामेथासोन तेजी से घर पर कोविड मरीजों को अस्पताल में इलाज की आवश्यकता से बचाने के लिए दी जा रही है। जिसके चलते सांसदों ने हेल्थ सर्विस से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि वह बीमार मरीजों को घरों पर ये दवाई उपलब्ध कराएं, जिससे कोविड के मामले कम हो सकें। स्टेरॉयड का इस्तेमाल ज्यादातर अस्पतालों में फेफड़ों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किया जा रहा है। जिससे मरीजों को वेंटीलेटर की जरूरत भी कम पड़ती है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 2,000 से अधिक कोविड मरीजों पर एक अध्ययन किया, जिन्हें ये दवा दी गई। जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, उनमें दवा के इस्तेमाल से मौत का जोखिम कम हुआ है। उन मरीजों में भी मौत का जोखिम कम हुआ है, जो मकैनिकल वेंटीलेटर पर थे। साउथ सफोल्क से सांसद जेम्स कार्टलिज ने इसकी सराहना की और कहा कि सरकार को इसके लिए ‘हर समर्थन’ देना जारी रखना चाहिए। यहां के एनएचएस अस्पतालों में उन मरीजों पर डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।

इसी साल एनएसएच इंग्लैंड द्वारा किए गए एक अध्ययन में बताया गया कि स्टेरॉयड ने ब्रिटेन में 22 हजार लोगों की जिंदगी बचाई है और दुनियाभर में इससे लाखों लोगों की जान बची है। मरीजों को इस दवा की सलाह देने वाले एक डॉक्टर का कहना है, ‘यह जान बचा रही है। काम कर रही है और यह ठीक है कि हम लोगों को इसे लेने के लिए कह रहे हैं, ताकि उनकी हालत गंभीर ना हो। कंजरवेटिव पार्टी के सांसद नील ओ’ब्रायन ने डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल पर कहा कि यह एक बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इससे इलाज की सफलता ‘महामारी पर काम करने के लिए ब्रिटिश योगदानों में से एक है। जो सस्ती भी है और काम भी करती है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC