भारतीय युवा वैज्ञानिक डॉ. राजकिशोर निषाद अमेरिका की लैब में करेंगे लकवे की दवा की खोज

गोरखपुर। गोरखपुर शहर के युवा वैज्ञानिक डॉ. राजकिशोर निषाद लकवे की दवा की खोज अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी की लैब में करेंगे। उनके शोधपत्र के आधार पर राइस यूनिवर्सिटी, अमेरिका ने उन्हें अपनी लैब में शोध करने के लिए तीन साल की फेलोशिप दी है। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह तीन लाख रुपये भी मिलेंगे। डॉ. राजकिशोर 31 जुलाई को अमेरिका पहुंचकर अपना काम भी शुरू कर चुके हैं।

झरवां, बड़गों निवासी किसान रुद्रनाथ निषाद के बड़े बेटे डॉ. राजकिशोर निषाद को लकवे की दवा की खोज की प्रेरणा उनके गांव व आसपास के इलाकों से मिली। उनके कई जानने वाले भी इस बीमारी के शिकार थे और उनकी जान चली गई। डॉ. राजकिशोर ने कक्षा 12 वीं तक की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से और बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) सेंट एंड्रयूज कॉलेज से की।

बाद में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) करने के लिए वे हैदराबाद यूनिवर्सिटी, तेलंगाना चले गए। मधुमेह गुर्दे को कैसे प्रभावित करता है, उन्होंने इस विषय पर शोध किया। फरवरी 2021 में पीएचडी पूरी कर ली। उनके 10 से अधिक शोधपत्र अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं नेचर, जर्नल ऑफ बायोकैमिस्ट्री, फ्रंटियर्स इन मेडिसिन में प्रकाशित हो चुके हैं।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 21 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार