दवा की दुकान की टेंडर पर उठे सवाल, शर्तों में उलझ गए दवा विक्रेता, दर्ज कराई आपत्ति

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में दवा की दुकान की टेंडर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टेंडर में पांच करोड़ से अधिक का प्रतिवर्ष टर्नओवर मांगा गया है। साथ ही सरकारी, अर्द्ध सरकारी या मेडिकल कॉलेज का पांच वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र जैसी शर्त भी लगाई गई है। टेंडर की शर्तों को लेकर दवा विक्रेता विरोध कर रहे हैं। सोमवार को प्राचार्य के समक्ष एक दवा विक्रेता ने टेंडर को लेकर सवाल खड़े करते हुए लिखित में आपत्ति दर्ज कराई है।

एसटीएच में मेडिकल स्टोर को किराये पर संचालित करने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर 26 अगस्त को खुलेगा। सोमवार को टेंडर को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। एक दवा विक्रेता ने लिखित में आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि दवाइयां न्यूनतम 57.60 और सर्जिकल सामग्री 63.90 प्रतिशत की छूट पर क्रय की जा रही हैं मगर मरीजों को इतनी छूट नहीं दी जा रही है। टेंडर के लिए 05 करोड़ 70 लाख रुपये हैसियत प्रमाण पत्र भी मांगा गया है।

दवा विक्रेता ने कहा कि निविदा की शर्त पूरी करने के बाद हैसियत प्रमाण पत्र का कोई औचित्य नहीं है। पिछली निविदाओं में कार्यक्षेत्र का पांच वर्ष का अनुभव मांगा गया था। इस बार सरकारी, अर्द्धसरकारी चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज से पांच वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र लाने को कहा गया है। ऐसी शर्तों से स्थानीय फुटकर या थोक विक्रेताओं को लाभ नहीं मिल पाएगा।

टेंडर को लेकर आपत्ति आ रही है। टेंडर की शर्तों में संशोधन करने को निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए