ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों की खैर नहीं, सीनियर डॉक्टर रखेंगे नजर, अस्पताल प्रशासन को देनी होगी तत्काल सूचना

जयपुर। सरकारी पर्ची पर जेनेरिक के बजाय ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर सवाईमानसिंह अस्पताल प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों को लिखित आदेश जारी कर कहा है कि अस्पताल में आने वाले ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों को पूर्व में राज्य सरकार, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आदेशों की पालना ही करेंगे। यानि, निशुल्क दवा में उपलब्ध जेनेरिक दवा ही वे मरीजों को परामर्श पर्ची पर लिखेंगे।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जब निशुल्क दवा योजना संचालित है और उसके बाद भी कुछ डॉक्टर ब्रांडेड दवाइयों सरकारी पर्ची पर लिख रहे हैं तो यह गंभीर है। उन्होंने बुधवार को कहा कि ऐसे मामलों की पूरी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका में सरकारी चिकित्सक जेनेरिक दवाओं को दिखा रहे ठेंगा शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।

इधर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबंदृध अस्पतालों के चिकित्सकों के अनुसार इस समय कई ऐसी दवाइयां प्रचलित हैं, जिनकी उपयोगिता और मरीजों पर प्रभाव अधिक है, लेकिन वे निशुल्क दवा योजना में शामिल नहीं है। ऐसे में उपचार की सफलता दर बढ़ाने के लिए उन दवाओं को भी योजना में शामिल करवाया जाना आवश्यक है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले कैंसर और अस्थमा सहित कुछ अन्य विशेषज्ञताओं की दवाइयां राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन आरएमएससीएल ने योजना में शामिल की थी।

अस्पताल अधीक्षक की ओर से जारी आदेशों में सभी विभागों के प्रोफेसरों व विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि वे उक्त आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि उक्त वरिष्ठ डॉक्टर समय—समय पर अपने विभाग में परामर्श की जा रही दवाओं का आंतरिक अंकेक्षण भी करेंगे। इस अंकेक्षण में यदि कोई डॉक्टर जेनेरिक के बजाय ब्रांडेड दवा लिखता हुआ पाया जाता है तो उसकी सूचना अस्पताल अधीक्षक को देंगे, जिससे की ऐसे डॉक्टरों पर कार्यवाही की जा सके।

 

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट