कैंसर की दुर्लभ दवा देने के नाम पर आयुर्वेदिक कंपनी संचालक से 2.40 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

अंबाला। कैंसर की शर्तिया दवा दिलाने के नाम पर फैक्टरी संचालक को 2 करोड़ 40 लाख रुपये का चूना लगाया गया। यह दवा नेपाल में मिलने वाले दो मुंहे सांप से बनने का हवाला दिया गया था। दो साल से चल रहे घटनाक्रम में न तो दवा दी और न ही पैसे लौटाए गए। उल्टे जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी की गिरफ्तारी का पता लगने के बाद भुक्तभोगी ने पुलिस से संपर्क किया तब मामला सामने आया। महेशनगर थाने में 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी पर बलदेव नगर थाने में पहले भी इसी प्रकार की ठगी का मामला दर्ज है।

सुभाष कॉलोनी के संजय कुमार की रामपुर-सरसेहड़ी मोड़ पर पुननर्वा आयुर्वेदिक कंपनी है। वे दवाएं और हर्बल जूस बनाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास सिंघावाला का रणजीत सिंह उर्फ जसवंत सिंह उर्फ मलवई दवा लेने आता था। फैक्टरी में बनाए गए क्लीनिक में कई डॉक्टर बैठते हैं। जनवरी, 2019 में एक दिन बातों ही बातों में रणजीत ने बताया कि उसके कई साथी कैंसर और ताकत की दवाएं बनाते हैं। यह दवा दो मुंह वाले सांप से बनती है। दवा उनकी फैक्टरी के लिए काफी कारगर रहेगी। दवा महंगी बताई। हामी भरने पर रणजीत अपने कई साथियों यमुनानगर के मुरसलीन, डॉ. जगदीश कंबोज, सहारनपुर के जसवंत उर्फ रिंकू सैनी, जोनी उर्फ अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, मन्नु उर्फ गोल्डी, गाजियाबाद के राजेंद्र नागर, मोहाली के डॉ. विनोद कुमार और बाबरपुर के साथ क्लीनिक में आया। उन्हें बताया कि वह नेपाल से एक दुर्लभ दवा लाते हैं। करीब चार-पांच करोड़ के साथ खाली चेक और शपथपत्र देना होगा।

संजय ने कहा कि उसके पास केवल करीब ढाई करोड़ की राशि ही है। इस पर आरोपी मान गए। बोले की दवा दे देंगे, बकाया पैसे बाद में ले लेंगे। उन्होंने इधर-उधर से दो करोड़ 40 लाख रुपये एकत्रित करके उन्हें दे दिए। लेकिन इसके बाद दवा नहीं मिली। जब भी बात होती तो आरोपी बहाना बनाते थे कि नेपाल में ज्यादा बर्फ पड़ने के कारण दो मुंह वाले सांप बाहर नहीं निकल रहे हैं, जैसे ही मिलेंगे, उन्हें दे देंगे।

न तो पैसे दिए और न ही दुर्लभ दवा। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि एक मामले में आरोपी जसवंत को आर्थिक अपराध शाखा साहा ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस की मौजूदगी में उसकी पहचान की और केस दर्ज करवाया। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश दलाल ने बताया कि इस मामले में 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त