मौसमी बीमारियां पसार रहीं पैर, 40 फीसद तक बढ़ी दवा की मांग

मेरठ। बदलते मौसम के साथ कई तरह की बिमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिया है। डेंगू, वायरल फीवर जैसी बिमारियों ने बड़े से लेकर बच्चों तक को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज सामने आने लगे हैं। इससे खैरनगर दवा बाजार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद फिर से चहलकदमी तेज हो गई है। पिछले करीब दस दिनों में बुखार, खांसी व जुकाम आदि की दवाओं की मांग तीस से चालीस फीसद तक बढ़ गई है।

बता दें कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग जीवाणु व विषाणु के विकास रोकने व उनके खात्मे के तौर पर होता है। इनमें सेफेक्सिम, ओफ्लोक्सासिन, सफुरोक्सिम क्लैवुलनेट आदि की डिमांड बढ़ी है। वहीं बुखार की रोकथाम के लिए पैरासिटामोल व खांसी के लिए क्लोरफेनेरमाइन व हाड्रोब्रोमाइड व अम्ब्रोक्सल, गुआइफेनेसिन का उपयोग किया जा रहा है। मल्टीविटामिन के तौर पर बीकोस्यूल जेड आदि का प्रयोग हो रहा है। खैरनगर दवा बाजार के थोक दवा विक्रेता उपेंद्र कुमार ने बताया कि टैबलेट से ज्यादा खांसी, बुखार व जुकाम के सिरप की मांग अधिक है।

मध्य अगस्त तक इनकी बिक्री न के बराबर थी। अचानक बुखार, खांसी आदि की दवाओं की बिक्री चालीस फीसद तक बढ़ी है। मेरठ जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि बारिश के बाद पिछले करीब एक सप्ताह से दवाइयों की डिमांड बढ़ी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर से डिमांड कम है। इसके पीछे एक प्रमुख वजह यह है कि कुछ छोटी कंपनी मुनाफे के लिए सीधे ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तीन से चार हजार स्टोर संचालक हैं। कंपनियां इन्हें बिना बिल के ही दवाइयों की खेप पहुंचा रही हैं।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट