कैंसर की एक्सपायरी दवा बेचने वाले गैंग का खुलासा, रैपर बदलकर करते थे सप्लाई

नई दिल्ली। दिल्ली में कैंसर की एक्सपायर और नकली दवाएं बेचने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान जैतपुर निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ रजा अंसारी (29) अफसर अली (21) और रोहिणी निवासी सोनू चौधरी (26) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाश की तलाश करने का प्रयास कर रही है। अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक, उनकी टीम को बुधवार तड़के सूचना मिली थी कि कैंसर की महंगी दवाइयों का स्टॉक जसोला स्थित लिविंग स्टाइल मॉल के पास आने वाला है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी मांग के अनुसार सीधे मरीजों को दवा बेचते थे। साथ ही कुछ मेडिकल स्टोरों पर भी दवा बेचते थे।

पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों का पता कर रही है। आरोपियों के पास से दवाओं के 141 पैकेट बरामद हुए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के आदेश पर इनको जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक्सपायर के साथ ही नकली दवाइयां भी बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पैकिंग मेटरियल भी बरामद किया है। सभी दवाइयां बांग्लादेश में निर्मित थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह दवाइयां एक्सपायर हैं और कुछ नकली हैं। आरोपी इन दवाइयों को मंगाकर उनको दोबारा से पैक करते थे। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी से दवाइयों को पैक करने का पैकिंग मैटेरियल भी बरामद किया है।

सूचना के बाद फौरन एक टीम तैयार कर जसोला पर तैनात कर दी गई। पुलिस ने इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को भी दी। सुबह करीब सात बजे काले रंग की स्कूटी पर दो युवक वहां पहुंचे। एक आरोपी स्कूटी चला रहा था, जबकि दूसरे आरोपी के हाथ में एक गत्ते का डिब्बा मौजूद था। इसी दौरान तीसरा आरोपी पैदल वहां पहुंच गया। कुछ देर बात करने के बाद आरोपी वहां से जाने लगे। मुखबिर के इशारे पर पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सद्दाम के पास से एक डिब्बे से 73, सोनू के पास से 60 और अफसर के पास से आठ पैकेट कैंसर की दवा बरामद की।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट