मरीजों को बांटी गई एक्सपायर दवा…महिला की हालत खराब

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लोग अपने मासूम बच्चों की जान बचाने के लिए हॉस्पिटलों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और उन्हें भर्ती करने की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ लगाए जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों में दवाई वितरण कैंप में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। एसडीएम शिकोहाबाद देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें बताया गया कि कल शिकोहाबाद के गांव में दवा वितरण को लेकर कैंप लगाया गया था, जिसमें कुछ लोगों को एक्सपायर दवा बांटी गई है।

सभी से दवा को वापस ले लिया गया है। ये गलती से हुआ है और जिसने भी ये गलती की है उस कर्मचारी के खिलाफ उसके सस्पेंशन के लिए सीएमओ को रिपोर्ट दी जाएगी, जिससे ऐसी लापरवाही फिर ना हो। दरअसल ये मामला अंबेडकर पार्क गांव आमरी शिकोहाबाद का है। यहां कल शाम को स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल कैंप लगा था, उसमें स्वास्थ्य विभाग ने जो बुखार की दवा बांटी वो एक्सपायर थी। एक महिला ने दवा खाई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जब गांव वालों ने इस दवा को देखा तो पता लगा कि उसकी तो डेट ही निकल चुकी है।

रामपाल नाम के ग्रामीण ने बताया कि उनके लड़के की बहू ने कैंप से दवाई ली थी। दवाई रिएक्शन कर गई. हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है जहां इलाज हो रहा है। बीमार महिला राधा देवी ने बताया कि कल जो दवा बांटी गई थी, खाने के बाद वो रिएक्शन कर गई। 59 लोगों को दवा बांटी गई थी चार-पांच लोग बीमार हो गए हैं।

इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर एसडीएम का कहना है कि मामला उनके सामने आया है। कैंप लगाकर दवाई बांटी जा रही थी। इस दौरान एक्सपायर दवा बांट दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। जितनी भी दवा बांटी गई है वो वापस ले ली गई है। ये गलती से हुआ है। जिस कर्मचारी ने ये गलती की है उसके सस्पेंशन की रिपोर्ट सीएमओ ऑफिस में पेश की जाए, जिससे फिर से ऐसी कोई लापरवाही ना हो।

 

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस