डेंगू मलेरिया सहित वायरल फीवर का कहर, इन दवाओं की बढ़ी बिक्री

कासगंज। जिले में डेंगू मलेरिया सहित वायरल फीवर की दस्तक के बाद एंटीबायोटिक एवं मलेरियारोधी की बिक्री में 80 फीसद इजाफा हुआ है। पैरासिटामोल से लेकर एमोक्सी क्लेवुनेट टेबलेट, सिफेविजम ओफ्लोक्सासिन टेबलेट, आरटीसूनेट इंजेक्शन, लारियागो टेबलेट, इंजेक्शन, सीरप,आर्टीमीथर टेबलेट इन दवाओं की लगातार मांग बढ़ती ही जा रही है।

फुटकर दवा विक्रेताओं का कहना है कि सुबह से शाम दर्जनों चिकित्सकों के पर्चे लेकर रोगी आ रहे हैं। इनमें बुखार की दवा पैरासिटामोल टेबलेट एवं सीरप आरटीसूनेट इंजेक्शन की मांग है। गांवों में बुखार अधिक फैल रहा है। यहां के चिकित्सक एवं मेडिकल कारोबारी दवा का अधिक उठान कर रहे हैं। एंटीबायोटिक, मलेरियारोधी दवाओं की 80 फीसद मांग बढ़ी है। लेकिन कोरोना काल में बढ़ी सैनिटाइजर एवं इम्युनिटी बूस्टर की मांग अब पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है, लेकिन बुखार ने मास्क की बिक्री बढ़ा दी है।

इसको लेकर जिलेभर में दवा विक्रेताओं ने इनका पहले से ही स्टाक कर रखा है। इसलिए फिलहाल जिले में इनकी कमी नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर में जहां सैनिटाइजर, मास्क और इम्युनिटी बूस्टर की बिक्री बड़े स्तर पर थी वहीं अब इसकी बिक्री धीरे धीरे प्रभावित हो चुकी है, लेकिन बीते एक पखवाड़े से जिल में डेंगू मलेरिया और वायरल फीवर ने पैर पसार रखे हैं। इससे एंटीबायोटिक एवं मलेरियारोधी दवाओं की बिक्री एक साथ बढ़ गई। दवा कारोबारियों के मुताबिक बीते एक पखवाड़े में सबसे अधिक बिक्री बुखार की दवा की हुई है। सीरप, गोलियां एवं इंजेक्शन की मांग लगभग 80 फीसद बढ़ी है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट