स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमार करवाई, क्लीनिक बंद कर भागे झोलाछाप डॉक्टर

सहपऊ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बता दें कि झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर चले गए। डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को डीडीओ अवधेश सिंह यादव एवं सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में कस्बा में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम के आने से पहले ही कस्बे के सभी झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी बंद कर फरार हो गए। जो क्लीनिक खुले मिले उन्हें नोटिस दिया गया।

डीडीओ अवधेश सिंह यादव का कहना है कि कस्बे तीन क्लीनिक खुले मिले थे लेकिन वहां इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था। उन तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि डीएम के निर्देशानुसार कस्बा में चल रहे क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया गया है। उनमें जो कमियां मिली हैं उनकी रिपोर्ट डीएम एवं सीएमओं को प्रेषित कर दी गई है। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम की मरीजों के परिजनों से नोकझोंक भी हुई। इसे लेकर टीम की मरीजों के अभिभावकों से नोंकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि सीएचसी पर सभी मरीजों को एक जैसी दवा दी जाती है। सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है, आखिर वह मरीजों को दिखाने कहां ले जाए? मेडिकल स्टोर एवं अवैध क्लीनिकों के बंद होते ही सीएचसी पर पर्ची बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा एवं जलेसर रोड मानिकपुर में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई की डर से सभी क्लीनिक व मेडिकल स्टोर संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

 

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश