बड़ी कार्रवाई, 150 करोड़ टर्नओवर वाले माधव ड्रग हाउस का लाइसेंस निरस्त

आगरा : औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए माधव ड्रग हाउस, गोगिया मार्केट फव्वारा का लाइसेंस निरस्त कर दिया है. दिसंबर 2020 में माधव ड्रग हाउस पर गर्भपात किट की अवैध बिक्री करने पर छापा मारा गया था.
बता दें कि गर्भपात किट, टेल्मा एएम टैबलेट की बिक्री में गड़बड़ी सहित फर्जी बिल्टी उपलब्ध कराने पर जनहित में माधव ड्रग हाउस का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है.

माधव ड्रग हाउस का 150 करोड़ का टर्नओवर है. इस ड्रग हाउस से कई राज्यों में दवाओं की आपूर्ति होती है. औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि ड्रग हाउस संचालक ने जो रिकार्ड दिखाए उसमें पता चला कि जुवेंटिस हेल्थकेयर लिमिटेड कंपनी की 80 फीसद गर्भपात किट माधव ड्रग हाउस द्वारा खरीदी गई थी.
बता दें कि जुलाई में 17 दवाओं के सैंपल लिए गए थे. वहीं टिटनेस की इंजेक्शन फ्रिज में नहीं रखी गई थी, जिस कारण उसे जब्त कर लिया गया था.

औषधि विभाग दिल्ली की टीम ने हार्ट पेशेंट को दी जाने वाली टेल्मा एएम टैबलेट नकली मिलने पर एक बार फिर छापेमारी की थी. इस दौरान 260 स्ट्रिप रिकार्ड में कम मिली थी. उस दौरान भी थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था.

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 7 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 8 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 6 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 9 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 21 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई