टीकाकरण की न्यूनतम आयु सीमा घटाकर 15 वर्ष की जाए

मुंबई : महाराष्ट्र में कोविड-19 के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमण के 10 मामले सामने आने के बीच राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने केंद्र से टीकाकरण की न्यूनतम आयु सीमा 18 से घटाकर 15 साल करने का आग्रह किया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में ठाकरे जूनियर ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों में जाने वाले छात्रों को वायरस के नए स्वरूप से सुरक्षित रखना है.

उन्होंने केंद्र से स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को तीसरी बूस्टर खुराक लेने की अनुमति देने का भी आग्रह किया है.

ठाकरे जूनियर ने केंद्र से कहा कि वह कम समय के भीतर व्यापक आबादी को कवर करने के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने पर विचार करे.

उन्होंने कहा, अगर दो खुराक के बीच का अंतर चार सप्ताह तक कम कर दिया जाए, तो विदेश में काम करने या अध्ययन करने के लिए आवेदन करने वालों को फायदा होगा. मुंबई शहर बिना अधिक टीके मांगे जनवरी 2022 के मध्य तक दूसरी खुराक के साथ अपनी 100 प्रतिशत आबादी को कवर कर लेगा.

मंत्री ने बाद में कहा, मैंने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया जी को कुछ सुझाव लिखे हैं. ये सुझाव कोविड की स्थिति को करीब से देख रहे डॉक्टरों के साथ बातचीत से निकले हैं.

ठाकरे जूनियर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र महाराष्ट्र में लगातार तीन दिनों तक ओमिक्रॉन मामलों के सामने आने के मद्देनजर लिखा है. ओमिक्रॉन के मामले मुंबई में दो, ठाणे में एक और पुणे में सात हैं, जिससे राज्य में कुल संख्या अब 10 हो गई है.

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्य के 3 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों – मुंबई, पुणे और नागपुर में ‘उच्च जोखिम’ या ‘जोखिम’ वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों की निगरानी तेज कर दी गई है. इसके अलावा अन्य देशों से आने वाले लोगों की जांच भी की गई है.

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ