हरियाणा में शर्मनाक मामला, 12वीं पास झोलाछाप बने हुए थे डॉक्टर, ऐसे करवा रहे थे ….

गुरुग्राम। हरियाणा में बहुत चौकाने वाला मामला सामने  है। साइबर सिटी गुरुग्राम में में कुछ युवक ऐसी गुपचुप वारदात को अंजाम दे रहे हैं जो किसी की भी जान पर भारी पड़ सकती है। ये 12वीं पास युवक झोलाछाप डॉक्टर बन लोगों को दवाइयां दे रहे हैं।  ये युकव मेडिकल स्टोर पर रहते हैं और लोगों से परेशानी पूछ कर उन्हें दवा देते रहते हैं।

स्वास्‍थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली कि बादशाहपुर इलाके में दो मेडिकल स्टोर पर ये लोग मौजूद हैं और लोगों को दवाएं दे रहे हैं। इस पर दो दवा दुकानों पर छापा मारा गया। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से गर्भपत के एमटीपी किट मौजूद थे जो वे लोगों को बेच रहे थे। साथ ही उसको इस्तेमाल करने का तरीका भी बता रहे थे। पकड़े गए दोनों ही लोग 12वीं पास निकले। अब बादशाहपुर थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्वास्‍थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार सोहना रोड के पास स्थित मुस्कान मेडिकल स्टोर पर ऐसे लोगों की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सीएमओ ने एक टीम बनाई और इसके लिए एक गर्भवती महिला को भी साथ लिया। महिला को पांच सौ व सौ रुपये का नोट दिया गया जिसका नंबर पहले ही नोट कर लिया गया था। इसके बाद महिला दुकान पर पहुंची और गर्भपात करवाने की बात कही। इस पर खालिद नामक युवक ने उससे 6 सौ रुपये लेकर गर्भपात करवाने का किट दे दिया। साथ ही महिला को किट को यूज करने का तरीका भी समझाया।

इसके बाद महिला का इशारा मिलने पर टीम वहां पहुंची और उससे नोट लेकर जांच की. साथ ही गर्भपात की किट भी बरामद की गई। टीम ने जब उसकी योग्यता पूछी तो उसने बताया कि वो 12वीं पास है और पिछले 3 सालों से मेडिकल स्टोर पर दवाएं बेचने का काम कर रहा है। मेडिकल स्टोर का रजिस्टर्ड फार्मा‌सिस्ट मोहम्मद रफीक बताया गया, जो स्टोर पर मौजूद नहीं था।

ऐसा ही एक और मामला सामने आया जिसमें फाजिलपुर गांव स्थित दिव्या मेडिकोज पर अवैध तौर पर 800 रुपये में मेडिकल किट बेची जा रही थी। यहां भी टीम ने वही तरीका अपनाया और आरोपी संदीप कुमार जाल में फंस गया। संदीप कुमार ने भी बताया कि वो 12वीं पास ही है. वहीं फॉर्मासिस्ट लाइसेंस एक महिला के नाम पर था। जांच के दौरान ये पता चला कि सोहना का राहुल उसे ये किट देता है. यहां पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

  • Related Posts

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 2 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 2 views
    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 3 views
    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 4 views
    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 7 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 14 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त