गलत इंजेक्शन से किशोरी में हुआ संक्रमण, अयोग्य डॉक्टर पर मामला दर्ज

नई दिल्ली : डॉक्टर द्वारा एक लड़की को गलत इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की में संक्रमण बढ़ गया और काफी दिनों तक उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चला.

बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. दिल्ली मेडिकल काउंसिल की जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आयी. इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कापसहेड़ा निवासी सैय्यद अली ने अक्तूबर 2020 में डॉक्टर अहमद अंसारी के खिलाफ इलाज में लापरवाही करने की शिकायत की थी.

डॉक्टर ने उसे दवा दिया और इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी बेटी की तबियत बिगड़ गई. बेटी को लेकर तुरंत बसई दारापुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

जांच में पता चला कि किशोरी को इंजेक्शन लगाने की वजह से संक्रमण हो गया है.

जांच रिपोर्ट में डॉक्टर को अयोग्य बताया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने किशोरी को गलत इंजेक्शन लगाया, जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी.

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए