हेल्पलाइन नंबर जारी, तैयार हो रही नशा तस्करों की सूची

नवांशहर : पंजाब में नशे की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी नवा शहर के कई गांव इसके ह़ॉट स्पॉट बने हुए हैं। लोगों का मानना है कि अगर पुलिस इन हॉट-स्पॉट को खत्म कर दे तो जिले में काफी हद तक नशे पर काबू पाया जा सकता है।

नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की ओर से 83608-33805 जारी किया गया था। हालांकि यह एक अस्थाई नंबर था। एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से जारी किए गए फोन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।

नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा सूची तैयार की जा रही हैं। इनमें जेल से जमानत पर छूटे तस्करों की भी लिस्टें बनाई जा रही है। पुलिस ने इसपर लगाम लगाने के लिए कई गांवों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

जिले में गांव लंगड़ोया,लखपुर, जब्बोवाल व गढ़शंकर मार्ग पर स्थित गांव नशे के अड्डों के रूप में मशहूर हैं । पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए अकसर अभियान चलाती है। लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलती।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार