दवाओं की क्वालिटी से कंप्रोमाइज कर रही कंपनियां, अब चलेगा कानून का डंडा

तमिलनाडु : दवाओं की क्वालिटी से कंप्रोमाइज का मामला सामने आया है. राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने दवाओं के लगभग 10,000 नमूने जमा किए हैं. कुछ दवाओं में निर्माताओं द्वारा प्रयोग किए जा रहे उत्पादों की निम्न गुणवत्ता का पता चला है.

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, तमिलनाडु के अलग-अलग क्षेत्रों से लिए गए दवाओं के सैंपल की गुणवत्ता जांच के दौरान निम्न-मानक गुणवत्ता का पता चला है। ड्रग कंट्रोलर के शिवबलन ने बताया एक महीने में 15-20 निरीक्षण किए जाते हैं। कई दवा निर्माताओं ने क्वालिटी से कंप्रोमाइज किया है। ऐसा करना आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होना है। इनके खिलाफ ट्रायल कोर्ट में कार्रवाई की जाएगी।

तमिलनाडु राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने पूरे प्रदेश में एक वर्ष से अधिक समय तक दवाओं के लगभग 10,000 सैंपल जमा किए। कुछ दवाओं में निर्माताओं द्वारा वितरित किए जा रहे उत्पादों की निम्न-मानक गुणवत्ता का पता चला है।
दवा नियंत्रण निरीक्षकों के माध्यम से खुदरा दुकानों, वितरकों, निर्माण इकाइयों, कारखानों, सरकारी अस्पतालों और दवा इकाइयों से नमूने एकत्र किए गए थे।

एकत्र किए गए नमूने उत्पाद की गुणवत्ता और अन्य मानकों पर विस्तृत विश्लेषण के लिए किंग्स इंस्टीट्यूट को भेजे गए थे। आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कई दवाएं घटिया गुणवत्ता की पाई गईं और उन्हें ‘मानक गुणवत्ता की नहीं’ घोषित किया गया।

ड्रग कंट्रोलर के शिवबलन ने कहा, दवा निर्माताओं की बढ़ती संख्या के साथ, मेडिसिन क्वालिटी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, दवा की क्वालिटी कंप्रोमाइज आपराधिक गतिविधि है, कोर्ट में इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील