किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को कैंसर होने की संभावना अधिक

नई दिल्ली : एक अध्य्यन से यह खुलासा हुआ है कि किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को न सिर्फ कैंसर होने का अधिक खतरा होता है, बल्कि उनकी कैंसर से मौत होने की संभावना भी अधिक रहती है।

एक अध्ययन अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिजीजेज में प्रकाशित हुआ है, जिसके मुताबिक जो व्यक्ति लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके कैंसर ग्रसित होने का खतरा भी अधिक है।

शोध के दौरान 58,82,388 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। ये वो लोग थे, जो किडनी की बीमारी से ग्रसित थे या डायलिसीस पर थे या उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।

टोरंटो यूनिवर्सिटी के अभिजात किचलू इस शोध रिपोर्ट के सह लेखक हैं। किचलू कहते हैं कि किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।

जो व्यक्ति हल्के और थोड़े अधिक रूप से किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं और जिनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ है, उनको कैंसर होने का अधिक खतरा है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किडनी की बीमारी होती है, उनके कैंसर पीड़ित होने पर मौत का अधिक खतरा रहता है, खासकर अगर उन्हें यूरोलॉजिक कैंसर, पेट का कैंसर या मल्टीपल माइलोमा हो जाये। उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित व्यक्तियों में कैंसर की जांच की रणनीति बनानी जरूरी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी