नर्स के हाथ से जमीन पर फिसला नवजात, मौत

लखनऊ : लखनऊ के एक निजी अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के हाथ से फिसलकर नवजात जमीन पर गिर गया। फर्श पर गिरने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई।

मृतक बच्चे के पिता जीवन राजपूत द्वारा चिनहट पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया है। राजपूत ने बताया कि घटना के बाद से उनकी पत्नी पूनम सदमे में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित ने कहा कि वह 19 अप्रैल को अपनी पत्नी को अस्पताल ले गए थे, रात में उसकी डिलीवरी हो गई। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है।

हालांकि, मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि उसने एक नर्स को बिना किसी तौलिया के बच्चे को अपने हाथों में लेते हुए देखा था और बच्चा उसके हाथ से फिसल गया। नर्स और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी।

पुलिस ने नर्स और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार घटना 19 अप्रैल की है, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार की देर रात तब हुआ, जब कुछ मीडियाकर्मियों को इसकी जानकारी मिली।
जांच अधिकारी अभिषेक पांडे ने बुधवार को बताया कि अस्पताल की सिफारिश पर घटना वाले दिन बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने कहा, 20 अप्रैल को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है।
हालांकि अभी तक अस्पताल या उसके स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अस्पताल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक