कोरोना के बाद बढ़ी 25 प्रतिशत दवा की दुकानें, फिर भी स्टॉफ की कमी

कुमाऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना काल के बाद से दवा की दुकानों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तो वहीं इसके निरीक्षण के लिए कर्मचारियों की भारी कमी है।

राज्य औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह ने बताया कि कहीं पर भी मनमानी न हो इसके लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। स्टाफ की कमी है इसके लिए सरकार को पत्र लिखा गया है।

बता दें कि कुमाऊं के छह जिलों के लिए केवल दो और गढ़वाल में केवल तीन औषधि निरीक्षक ही कार्यरत हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुमाऊं में दवा की दुकानें कोरोना काल के बाद 25 प्रतिशत बढ़ गई हैं, लेकिन निरीक्षण के लिए विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है।

राज्य में औषधि निरीक्षकों का जबरदस्त कमी है। जिस कारण नशे के रूप में नारकोटिक्स दवाइयों की मनमानी बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

इसके लिए सरकार गंभीर नहीं है। कई वर्ष पहले ड्रग विभाग की ओर से भी राज्य लोक सेवा आयोग को औषधि निरीक्षकों के 19 पदों के लिए अध्याचन भेजा था, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। वर्तमान में 19 पदों के सापेक्ष केवल छह औषधि निरीक्षक ही कार्यरत हैं।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक