ग्लेनमार्क का चौथी तिमाही में लाभ 26 फीसदी गिरकर 173 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली : ग्लेनमार्क फार्मा ने कहा कि 31 मार्च 2022 को खत्म चौथी तिमाही में उसका समेकित कर-पश्चात लाभ (PAT) 26 फीसदी घटकर 173 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 234 करोड़ रुपये था।
एक बयान में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका समेकित राजस्व बढ़कर 3,019 करोड़ रुपये हो गया जो, एक साल पहले समान अवधि में 2,860 करोड़ रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर छह फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 2021-22 के समूचे साल में कंपनी का पीएटी 994 करोड़ रुपये रहा जो 2020-21 में 970 करोड़ रुपये था। वहीं बीते वित्त वर्ष में उसका समेकित राजस्व 12,305 करोड़ रुपये रहा जो 2020-21 में 10,944 करोड़ रुपये था।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सलदान्हा ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे और हमने अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त किया।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2.5 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश