यूपी के इस जिले में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी, बच्चों को है ज्यादा खतरा

आगरा : विश्व के विभिन्न कोने से ताजमहल का दीदार करने के लिए यहां आने वाले पर्यटकों को लकेर अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इस समय कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेशों से आने वालों पर पैनी नजर रखा जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और आस्ट्रेलिया के साथ यूरोप के कुछ देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं।

मंकीपॉक्स के क्या हैं लक्षण
मंकीपॉक्स वायरस से पीड़ित मरीज को बुखार के बाद शरीर पर चकत्ते और घाव बन जाते हैं। संदिग्ध मरीजों के खून, घाव के तरल पदार्थ और बलगम के सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे जांच के लिए भेजे जाएंगे।
सीएमओ ने कहा कि इन देशों से भी काफी संख्या में पर्यटक सात अजूबों में शामिल ताजमहल को देखने के लिए आगरा पहुंचते हैं । तो ऐसे में अब इन विदेशी पर्यटकों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम खासतौर से नजर रखेगी।

डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी पर्यटक अगर मंकीपॉक्स वायरस का संदिग्ध मिलता ही उसे आइसोलेशन में रखा जाएगा और इसके बाद नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। ताकि समय रहते इलाज मिले सके और अन्य लोग भी इससे बच सके। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम का गठन कर दिया गया है, जो मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आते ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजेगी।

उन्होंने बताया कि मरीज के संक्रमित पाए जाने पर 21 दिन के भीतर संपर्क में आए लोगों के नमूनों की भी जांच कराई जाएगी तथा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश