जरूरी खबर, रोहतक पीजीआई की इमरजेंसी विभाग में आने वाले मरीजों को नहीं मिलेगा ब्लड

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में अब किसी मरीज को भर्ती बगैर सीआर (सेंट्रल रजिस्ट्रेशन) नंबर के ब्लड जारी नहीं किया जाएगा। सीआर नंबर भी किसी मरीज को भर्ती होने पर ही जारी किया जाता है।

ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि आपात विभाग में आए किसी भी मरीज को भर्ती होने की स्थिति में ब्लड जारी किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सक की ओर से सीआर नंबर, अपना नाम व स्टैंप लगाकर देना होगा। इसके बाद ही मरीज को ब्लड जारी किया जाएगा। इसके लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है।

आपात विभाग में ब्लड की कमी के साथ पहुंचने वाले मरीजों को ब्लड चढ़ाकर भेज दिया जाता रहा है। अब इसका मरीजों को यह फायदा मिलेगा कि भर्ती होने पर जांच होगी कि आखिर मरीज में ब्लड की कमी किस वजह से है। जिससे मरीज की बीमारी पकड़ में आएगी व उसका उपचार भी उसे समय रहते मिल जाएगा।

ब्लड बैंक में अक्सर ब्लड की कमी देखी जाती है। ब्लड की बड़ी खपत होने के कारण सिस्टम सही नहीं चल पा रहा था। अब ब्लड के लिए जारी होने वाली हर यूनिट का रिकार्ड दर्ज होगा। अगर कहीं भी कुछ गड़बड़ मिली तो संबंधित चिकित्सक से जवाब लिया जा सकेगा। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रबंधन की ओर से यह कदम उठाया गया है।

पीजीआइ प्रबंधन की ओर से हर विभाग में तैनात रेजिडेंट डाक्टरों के लिए नाम वाली स्टैंप बनवाने को डिटेल मांगी गई है। चिकत्सकों के नाम वाली स्टैंप जारी होने के बाद उन्हें हर मरीज की कार्ड व स्लिप पर अपनी स्टैंप लगानी होगी। जिसके बाद जवाबदेही तय हो जाएगी कि उक्त मरीज का उपचार किस चिकित्सक ने किया है। ऐसे में कभी कोई लापरवाही का केस आया तो कार्रवाई में आसानी होगी।

  • Related Posts

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 4 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 6 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 5 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 17 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट