बीमार बच्ची का यौन शोषण, डॉक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

बेंगलुरु में 19 साल की एक मरीज के साथ बदसलूकी करने के बाद फरार हुए डॉक्टर को पकड़ने के लिए कर्नाटक पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है।

अरुंधतिनगर में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर उदेदुल्ला आरोपी डॉक्टर हैं। टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सुराग जुटा रही है।

बीमार बच्ची ने शिकायत में कहा कि मैं 28 सितंबर की रात को अपनी मां के साथ क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने मुझे गलत तरीके से छुआ था। 29 सितंबर को जब मैं दूसरी बार गई तो आरोपी डॉक्टर ने ग्लूकोज देते हुए मेरे गाल को गलत तरीके से छुआ।

30 सितंबर को मैं अपने भाई के साथ उनके पास गई थी तब आरोपी डॉक्टर ने उसे बाहर भेज दिया और क्लिनिक में बिस्तर पर सोने को कहा। उसने मेरा यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, मैंने इसका विरोध किया और रोने लगी। बेंगलुरु में चंद्र लेआउट पुलिस ने आरोपी डॉ उदेदुल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने कहा कि, पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़िता के भाई क्लिनिक गए और डॉक्टर से भिड़ गए। उन्होंने फर्नीचर तोड़ दिया और उनके क्लिनिक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर गायब हो गया। आगे की जांच जारी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी