जॉनसन एंड जॉनसन ने एचआईवी टीके के ट्रॉयल पर लगाई रोक

जॉनसन एंड जॉनसन : अमेरिकी दवा निर्माता  कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने एचआईवी टीके के ट्रॉयल को बंद करने का फैसला लिया है। बुधवार को इस संंबंध में घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि वैक्सीन एचआईवी के प्रसारण को रोकने में नाकाम साबित हुई है जिसके बाद वैक्सीन के ट्रॉयल को बंद करने का फैसला लिया गया है।

हालांकि इस वैक्सीन से किसी प्रकार के साइड इफेक्ट की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसकी नाकामी को देखते हुए वैक्सीन के ट्रॉयल पर रोक लगा दी गई है। वैक्सीन के ट्रॉयल से फेल होने पर कंपनी को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्भाग्य से यह वो परिणाम नहीं है जिसकी हमने आशा की थी। एक सुरक्षित और प्रभावी एचआईवी वैक्सीन का विकास एक महत्वपूर्ण विज्ञान रहा है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने अपने बयान में कहा कि  एक अमेरिकी जांच में HIV का टीका सुरक्षित पाया गया, लेकिन एचआईवी के खिलाफ सुरक्षा प्रदान नहीं करता था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक HPX3002/HVTN 706 या ‘मोसाइको’ नामक टेस्ट 2019 में शुरू हुआ और इसमें यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में 18 से 60 साल की उम्र के 3,900 स्वयंसेवक शामिल थे।

अब ऐसा माना जा रहा ये टीका पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है लेकिन एचआईवी की रोकथाम नहीं कर पाया है। भले ही ये एचआईवी के रोकथाम में फेल हो गया हो लेकिन इसका इस्तेमाल बाद में अन्य किसी दूसरी बीमारी की समस्या में समाधान उपलब्ध करवा दें।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 9 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 10 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 8 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 8 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 11 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 22 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई