डॉक्टर ने लेडी पेशेंट के प्राइवेट पार्ट का फोटो खींच, सोशल मीडिया पर किया शेयर

Gynecologist misconduct: चीन में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist misconduct) ने एक लेडी पेशेंट के साथ ऐसी गंदी हरकत की जिसके बारें में जानकर हर कोई हैरान रह गया। घटिया मानसिकता वाले इस डॉक्टर ने लेडी पेशेंट के प्राइवेट पार्ट की तस्वीर खींची इसके बाद उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

डॉक्टर को सस्पेंड किया गया (Gynecologist misconduct)

पब्लिक हॉस्पिटल के इस डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले की जांच चल रही है। आरोपी डॉक्टर का नाम जियांग है। Douyin साइट्स पर लेडी मरीज की निजी तस्वीर शेयर करने वाला डॉक्टर चीन के पूर्वी जिआंगसु प्रांत के कुशान में ‘द फर्स्ट पीपुल्स हॉस्पिटल’ के जच्चा-बच्चा विभाग में तैनात है। इस आरोपी डॉक्टर की घटिया हरकत को सबसे पहले सोशल मीडिया पर मोमो’ नाम की यूजर ने देखा। उसने Douban.com पर जब एक डॉक्टर की आपत्तिजनक पोस्ट देखी तो फौरन स्क्रीन शॉट लेकर उसे वायरल कर दिया। जियांग की गंदी करतूत यानी फीमेल पेशेंट के प्राइवेट पार्ट की फोटो को करीब 80 लाख बार देखा गया है। तस्वीर को शेयर करते हुए डॉक्टर ने कैप्शन में लिखा था, मेरी जिंदगी के दो अलग हिस्से। एक वर्क और दूसरा ऑफ वर्क के दौरान। अपने काम के प्रति गंभीर रहो और फिर काम के बाद का आनंद लो।

वाताहरी वटी खाने से किडनी में सूजन और अल्सर हुआ

https://medicarenews.in/news/35648

पहले भी हो चुकी है डॉक्टर की शिकायत

इससे पहले भी एक अन्य शख्स ने भी सोशल मीडिया पर मरीज की तस्वीर जारी करने के लिए जियांग के बारे में कुनशान नगरपालिका स्वास्थ्य प्राधिकरण से शिकायत की थी। जियांग को जांच का परिणाम आने तक सस्पेंड कर दिया गया है। डॉक्टर जियांग के खिलाफ आ रही इन शिकायतों के बाद  सोशल मीडिया कंपनी से जियांग ने खुद अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी