महाराष्ट्र में 4 कफ सिरप कंपनियों का उत्पादन बंद, 6 के लाइसेंस रद्द 

Maharashtra FDA: महाराष्ट्र में कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों पर दुनियाभर में सवाल उठने के बाद महाराष्ट्र एफडीए (Maharashtra FDA) ने फार्मा कंपनियों पर उचित कार्रवाही शुरु कर दी है। विभाग की ओर से राज्य में 84 कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों की जांच की गई थी जिनमें से 27 कंपनियों को नोटिस जारी किया है। चार कफ सिरप कंपनियों का उत्पादन बंद किया गया है और 6 के लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी अन्न और औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ (Minister Sanjay Rathore) के द्वारा दी गई है।

बीजेपी की मांग दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो (Maharashtra FDA)

औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ (Minister Sanjay Rathore) ने कहा कि फरवरी 2023 की जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र में 200 दवा विनिर्माताओं द्वारा 2000 से अधिक दवाओं निर्माण किया जाता है। बिना किसी तरह के स्टेबिलिटी टेस्ट सर्टिफिकेट के ज्यादा दवाओं का निर्यात किया जा रहा है। बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश कर पूछा कि सरकार के द्वारा इन दवा निर्माताओं के लाइसेंस रद्द करने क्या कार्रवाई कर रही है। शेलार ने कहा कि यह बहुत गंभीर घटना है। उन्होंने दोषी दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

दवा निर्माता के खिलाफ कार्रवाही जारी 

संजय राठौड़ ने बीजेपी को जवाब देते हुए बताया कि WHO ने बीते साल गांबिया में 66 बच्चों की मौत की रिपोर्ट जारी की थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से 7 अक्टूबर साल 2022 परिपत्र के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य में कफ सिरप निर्माता द्वारा तैयार की गई दवाओं की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 84 कंपनियों का निरीक्षण किया गया। कुल 27 कंपनियों के निर्माता के सिरप परीक्षण में कुछ कमियां पायी गई है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा फार्मा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार, उज्बेकिस्तान में कफ सिरप से हुई मौत से जुड़ा है मामला

https://medicarenews.in/news/35810

पूरे महाराष्ट्र में कुल 966 एलोपैथिक दवा निर्माता कंपनियां हैं। बीते साल 8 हजार 259 खुदरा विक्रेताओं की जांच की गई थी। 2 हजार लाइसेंसधारियों को कारण बताया गया है। 424 लाइसेंस रद्द किए गए हैं और 56 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत