झारखंड को मिली पहली एयर एंबुलेंस

Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) को पहली एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची से अन्य राज्यों के लिए एयर एंबुलेंस की शुरुआत कर दी है। रेडबर्ड एयरवेज की एक फ्लाइट को झारखंड सरकार की ओर से लीज पर लिया गया है। एयर एंबुलेंस की यह सुविधा रांची से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, वाराणसी, लखनऊ और तिरुपति जैसे स्थानों के लिए प्रदान की जायेगी।

रांची के लिए अतिरिक्त  इन शहरों से मिलेगी एयर एंबुलेंस (Jharkhand)

रांची के अलावा एयर एंबुलेंस की सुविधा  धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर और गिरिडीह मिलेगी। कंफर्म होने के 2 घंटे के बाद एयर एंबुलेंस उड़ान के लिए तैयार रहेगी। एयर एंबुलेंस में मरीज को दूसरे राज्य ले जाने के लिए जरूरी उपकरणों के साथ चिकित्सक की भी सुविधा मिलेगी। यदि आपको एयर एंबुलेंस की सेवा लेनी है, तो आप फोन नंबर 8210594073 और 0651-4665515 पर संपर्क कर सकते हैं।

इतना होगा एयर एंबुलेंस का किराया 

मरीजों को रांची से दिल्ली ले जाने का भाड़ा 5 लाख किराया होगा. रांची से मुंबई जाने पर 7 लाख, रांची से चेन्‍नई के लिए आठ लाख, रांची से कोलकाता के लिए तीन लाख, रांची से हैदराबाद के लिए 7 लाख, रांची से वाराणसी के लिए 3 लाख 30 हजार, रांची से लखनऊ के लिए 5 लाख और तिरुपति के लिए आठ लाख लगेंगे। एयर एबुलेंस का किराया 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति घंटा होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सेवा गंभीर रूप से बीमार लोगों को समय पर बेहतर उपचार प्रदान करने का एक प्रयास है। राज्य सरकार उन लोगों को सेवा देने पर भी विचार कर रही है जो किराया वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग ने एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एक प्रकोष्ठ (सेल) स्थापित किया है जिसका लाभ फोन कॉल और ईमेल के माध्यम से उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- हिसार के महात्मा गांधी अस्पताल में छापेमारी

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट