रांची में बनकर तैयार हुआ 400 करोड़ रुपए का टाटा का कैंसर हॉस्पिटल

Ranchi: अब झारखंड में कैंसर से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए किसी बड़े शहर में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। राजधानी रांची (Ranchi) में टाटा के द्वारा बनाए गए कैंसर अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है। 400 करोड़ रुपए की लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हॉस्पिटल का उद्धाटन करेंगे।

अत्याधुनिक  उपकरणों से लैस 14 ऑपरेशन थिएटर के साथ अस्पताल का निर्माण (Ranchi)

अस्पताल के निर्माण में 400 करोड़ रुपए की लागत लगी है। अस्पताल में फिलहाल लगभग 82 बेड पर भर्ती की सुविधा होगी। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 14 ऑपरेशन थिएटर के साथ फिलहाल 28 बेड के आईसीयू और ब्लड बैंक भी संचालित किए जायेंगे। जरुरतमंद लोगों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण किया जायेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए 135 रुपए चार्ज

रिजस्ट्रेशन के नाम पर अभी मरीजों से 135 रुपए लिए जा रहे हैं। कांके में राज्य सरकार की मानसिक आरोग्यशाला रिनपास की जमीन पर कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास साल 2018 में हुआ था। इसकी आधारशिला टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री और रघुवर दास ने रखी थी। आज से  यहां इनडोर कैंसर मरीजों का भी इलाज शुरू हो जायेगा। फिलहाल स्थानीय मरीजों के लिए बेड़ आरक्षित है।

टाटा ट्रस्ट ने किया अस्पताल का निर्माण

रांची के इस  अस्पताल का निर्माण टाटा ट्रस्ट ने किया है। इस अस्पताल की खासियत ये है कि इसमें इलाज के साथ कैंसर पर रिसर्च भी होगा। अस्पताल को मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के समान विकसित किया जाना है। इस खास मौके पर रतन टाटा ने कहा था कि हर साल कैंसर के कारण लाखों लोग मरते हैं। कैंसर का इलाज इतना महंगा है कि लोग इस रोग से लड़ने की हिम्मत ही खो बैठते हैं। मैं झारखंड सरकार की सराहना करता हूं। यह अस्पताल कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायेगा।

 

ये भी पढ़ें- भारत की नर्सों की दुनिया भर में मांग

 

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त