राउरकेला में नकली हेयर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Fake Hair Oil: ओडिशा के राउरकेला में नकली हेयर ऑयल (Fake Hair Oil) बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को प्लांट साइड इलाके में छापेमारी कर इस नकली हेयर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में बड़े ब्रांड के लेबल और बोतल जब्त किए हैं।

8 लाख रुपए का नकली हेयर ऑयल (Fake Hair Oil) जब्त 

पुलिस ने मौके से जिस नकली हेयर ऑयल को जब्त किया है उसकी बाजार कीमत तकरीबन 8 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हानिकारक और अवैध रसायनों को मिलाकर घटिया हेयर ऑयल बनाया। कुछ मशहूर ब्रांड के लेबल और बोतल के डिजाइन की नकल करने के बाद उन्हें पैक करके सुंदरगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे।

नकली निहार नारियल तेल की 1,014 बोतलें और नकली बजाज बादाम तेल की 592 बोतलें जब्त 

इस संबंध में राउरकेला के एडिशनल एसपी विक्रम केशरी भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी फैक्ट्री में कच्चा माल लाते थे और तेल बनाते थे। उसने कुछ लोकप्रिय हेयर ऑयल ब्रांड्स की पैकेजिंग की नकल की और उन्हें बेच दिया। हमने नकली निहार प्राकृतिक नारियल तेल की 1,014 बोतलें और नकली बजाज बादाम तेल की 592 बोतलें जब्त की हैं।

ये भी पढ़ें- रांची में बनकर तैयार हुआ 400 करोड़ रुपए का टाटा का कैंसर हॉस्पिटल

इसके अतिरिक्त पुलिस ने मौके से 1500 लीटर कच्चा तेल भी  जब्त किया है। इस संबंध में प्लांट साइट थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

 

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन