बिहार में डॉक्टर की घोर लापरवाही, हर्निया के ऑपरेशन की जगह काट दी हाइड्रोसील

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से लगातार प्राइवेट नर्सिंग होम के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। कभी बच्चेदानी के ऑपरेशन के नाम पर महिला की किड़नी निकाल ली जाती है तो  पेशाब की नली काट दी जाती है। अब एक बार फिर से मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में मरीज के हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर उसका हाइड्रोसील ही काटकर निकाल दिया गया।

मरीज का जबरन किया गया हर्निया का ऑपरेशन (Muzaffarpur) 

ये पूरा मामला मुजफ्फरपुर के  सकरा थाना क्षेत्र के रेलवे फायक के नजदीक एक निजी नर्सिंग होम का है। इस नर्सिंग होम में बीते 10 अप्रैल को जबरदस्ती सकरा वाजिद के रहने वाले शख्स कैलाश महतो का हर्निया का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज के हाइड्रोसील और पेट में सूजन होने लगी। उसकी हालत बिगड़ने लगी।

हर्निया के ऑपरेशन के बाद हाइड्रोसील काटकर निकाल दिया 

हर्निया के ऑपरेशन के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो दो दिनों के बाद उसका उसी नर्सिंग होम में  मरीज का हाइड्रोसील काटकर हटा दिया। मरीज के परिजनों को बताया कि बीमारी असली वजह ही हटा दिया गया है। इस ऑपरेशन के बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहते थे, लेकिन अस्पताल वाले उसे जाने नहीं दे रहे थे।

नर्सिंग होम के लोगों के द्वारा दी जा रही है धमकी 

किसी तरह से मरीज को मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मरीज के परिजनों का आरोप है कि सकरा वाले निजी अस्पताल के लोग के द्वारा लगातार डराया धमकाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि हमें डर था कि इलाज के लिए पैसा नहीं देगा, इसलिए हम किसी के पास नहीं जा रहे थे। हमें डराया जा रहा था। मरीज की हालत अब भी ठीक नहीं है। वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- केंद्र ने सरकारी डॉक्टरों को दी चेतावनी, मरीजों को जेनेरिक दवाइयां ही लिखें 

इस मामले पर मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ चंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। जल्द ही फर्जी नर्सिंग होम और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस