WHO का अलर्ट आने वाली है कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक बीमारी

WHO: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट किया है कि दुनिया भर में अब कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक बीमारी कहर बरपाने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि अब दुनिया में कोरोना से भी अधिक वायरस अपना कहर बरपाने वाला है जिससे लड़ने के लिए दुनिया को तैयार रहना होगा।

कम से कम 2 करोड़ लोगों की होगी मौत (WHO)

डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि अपनी हेल्थ कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आने वाले वायरस से कम से कम 2 करोड़ लोग मारे जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के तरह ही एक और बीमारी के आने का खतरा बना हुआ है।  ये कोरोना वायरस से भी घातक हो सकती है और अधिक जानलेवा साबित होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया को इसके लिए तैयार होना चाहिए और किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-मेडेन फार्मा को हरियाणा ने किया ब्लैक लिस्ट

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नौ प्राइमरी बीमारियों की पहचान की है जो पब्लिक हेल्थ के लिए खतरनाक है। इलाज की कमी या महामारी पैदा करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें सबसे अधिक जोखिम भरा माना गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी आने के वक्त दुनिया तैयार नहीं थी, जो एक सदी में सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट बनकर उभरा था।  डॉ. टेड्रोस ने कहा कि इस पीढ़ी में महामारी से समझौता नहीं करने की प्रतिबद्धता है क्योंकि यह वह लोग हैं, जिसने अनुभव किया कि एक छोटा सा वायरस कितना भयानक हो सकता है।

 कोविड-19 महामारी अब हेल्थ इमरजेंसी नहीं

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐलान किया था कि कोविड-19 महामारी अब हेल्थ इमरजेंसी नहीं रही है। डॉ टेड्रोस ने स्विटजरलैंड के जिनेवा में हेल्थ मीटिंग में बताया कि यह अगली महामारी को रोकने के लिए बातचीत करने का समय है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है उससे बचकर हमे रहना है।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट