ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में प्रेग्नेंट महिला की मौत

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया तो अस्पताल के डॉक्टर सहित नर्स और तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।

17 जून को होनी वाली थी डिलीवरी (Muzaffarpur) 

ये पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। पियर थाना क्षेत्र के बांद्रा गांव निवासी मो. फैयाज की पत्नी गुलजारी प्रवीन प्रेग्नेंट थी और डॉक्टर संध्या कुमारी से उसका इलाज चल रहा था। 17 जून को गुलाजारी की डिलीवरी होने वाली थी। डॉक्टर संध्या कुमारी के कहने पर परिजनों ने गुलाजारी को पियर थाना क्षेत्र के बांद्रा गांव निवासी मो. फैयाज की पत्नी गुलजारी प्रवीन गर्भवती थी और डॉक्टर संध्या कुमारी से उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम तकरीबन 7 बजे महिला को डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।

ऑपरेशन थिएटर में डॉ. संध्या का कंपाउंडर मो.इमाम भी था। कुछ वक्त के बाद डॉ. संध्या ऑपेरशन थियेटर से बाहर आ गईं और परिजनों के पूछने पर बताया कि अभी ऑपेरशन चल रहा है। आप लोग बाहर इंतजार कीजिए, कुछ देर बाद डॉ. संध्या के कंपाउंडर मो. इमाम भी बाहर चले गए। धीरे-धीरे सारा स्टाफ ऑपरेशन थियेटर से बाहर आने लगा। गुलजारी के परिवार वालों को शक था कि कुछ गलत हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से मरीज के संबंध में पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- केरल और तमिलनाडु में मोबाइल चिकित्सा सेवा शुरू

कुछ वक्त बाद गुलजारी के परिजन ऑपेरशन थियेटर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए, जिसके बाद पता लगा ऑपेरशन थियेटर में कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं था। गुलजारी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, जिसके बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों का हंगामा देखकर अस्पताल के डॉक्टर सहित तमाम कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने सारे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

 

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन