लखीमपुर खीरी में 30 हजार रुपए की प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के पलियाकलां में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार ड्रग इंस्पेक्टर छापामार अभियान चला रही है। हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित खजुरिया में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने बिना अभिलेख के पाई गई करीब 30 हजार की प्रतिबंधित दवाओं को बरामद कर लिया है।

 बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स और साइकोटॉपिक दवाइयां बरामद हुईं (Lakhimpur Kheri) 

डीएम के आदेश पर गुरुवार को एक बार फिर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने स्थानीय पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित खजुरिया में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संपूर्णानगर कोतवाली पुलिस और एसएसबी जवान शामिल रहे। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने नेपाल रोड पर स्थित एकलव्य मेडिकल स्टोर पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उक्त मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर को बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स और साइकोटॉपिक दवाइयां बरामद हुईं। निरीक्षण के दौरान दुकानदार के पास ड्रग इंस्पेक्टर को रिटेल का लाइसेंस उपलब्ध मिला।

मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद 

मेडिकल स्टोर से जब्त नारकोटिक्स और साइकॉट्रॉपिक दवाओं को जब्त कर उसे सीज करने का आदेश दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि बरामद दवाओं से संबंधित मेडिकल स्टोर के परिचालक के पास किसी प्रकार के अभिलेख नहीं मिले जिसके चलते दवाओं को सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बरामद दवाओं की कीमत करीब 30 हजार रुपए से ऊपर है। निरीक्षण के समय दो संदेह प्रद औषधि के नमूने भी जांच एवं विश्लेषण के लिए सील किए गए जिनको राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ भेजा जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि नारकोटिक्स और साइकॉट्रॉपिक दवाओं में अल्प्राजोलम ट्रामाडोल एवं कोडिंग फास्फेट कंटेनिंग ड्रग पाई गई हैं।

 

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 20 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस