महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 1 दिन में 24 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बड़ी लापरवाही के कारण 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हो गई। इन 24 मरीजों में 12 नवजात शिशु और 12 बड़े लोग शामिल थे। मरने वाले ये सभी मरीज इलाज के लिए  नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (Dr. Shankarrao Chavan Government Medical College) में भर्ती थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सभी मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप 

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। मृतक मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दवाओं और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों की मौत हुई है। अस्पताल के अधिकारी एक दिन में इतनी मौतों पर टालमटोल कर रहे हैं।

https://x.com/ANI/status/1709037798089744835?s=20

जिन 12 बड़े लोगों की मौत हुई है उनमें ज्यादातर केस सांप के काटे जाने के थे। उन्होंने कहा कि कई मरीजों को बेहद नाजुक हालत में यहां लाया गया था। वाकोडे ने बताया कि 70-80 किलोमीटर के दायरे में यह एकमात्र अस्पताल है और यहां दूर-दूर से मरीज आते हैं।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, दवाओं की कमी के चलते महाराष्ट्र में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनायें।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 11 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक