फूड इंस्पेक्टर को 2.43 करोड़ के गबन मामले में जेल भेजा

चंडीगढ़। 2.43 करोड़ रुपए के गबन मामले में फूड इंस्पेक्टर कपिल देव को जेल भेज दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की थी। कपिल देव खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग में फूड इंस्पेक्टर के पद पर हैं। सोमवार को कपिल देव को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किए। बता दें कि कपिल देव पर 5000 रुपए की राशि का इनाम था ।

6165 क्विंटल गेहूं गोदाम में हुआ खराब

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कपिल देव वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक जिला असंध में खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। इस अवधि के दौरान 6165 क्विंटल गेहूं गोदाम में सडक़र खराब हो गया। इसे एफसीआई द्वारा भी अनफिट घोषित किया गया। इसके अलावा, आरोपी कपिल देव द्वारा एफसीआई को गेहूं की सप्लाई कम करने के भी आरोप है।

92 लाख रुपए प्रॉपर्टी में निवेश किए

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 92 लाख रुपए प्रॉपर्टी में निवेश किए थे। सभी आवश्यक दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

5000 रुपए का इनाम था आरोपी पर

इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल यूनिट द्वारा आरोपी कपिल देव पर 5000 का इनाम भी रखा गया था। एसटीएफ टीम तथा हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने मिलकर 2 दिसंबर को आरोपी को पकड़ा। इसके बाद आरोपी कपिल देव को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़