अस्पताल में 10 नवजात बच्चों की मौत, मामले की जांच के आदेश

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 नवजात शिशुओं की मौत होने का समाचार है। इस हादसे ने परिजनों और हॉस्पिटल अथॉरिटीज में हडक़ंप मचा दिया है। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि अचानक मरीजों की बढ़ी संख्या ने हॉस्पिटल पर दबाव बढ़ा दिया। इसी वजह से नवजात बच्चों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं।

शिशुओं की मौत से उग्र हुए लोग

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 10 बच्चों की मौत से हडक़ंप मच गया है। परिजनों से लेकर आम जनता तक इस घटना से गुस्से में है। सभी हॉस्पिटल को दोषी मान रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रिसिंपल का कहना है कि जांगीपुर सब डिविजन हॉस्पिटल में पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। इसलिए वहां के मरीजों को भी यहां शिफ्ट कर दिया गया है। इस वजह से अचानक ही मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। जिन शिशुओं को वहां से यहां पर शिफ्ट किया गया था, वे पहले से ही अंडर वेट थे। हमने पूरी कोशिश की, लेकिन इसे रोक नहीं पाए।

सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं मिला

मेडिकल प्रशासन का कहना है कि जांगीपुर हॉस्पिटल से शिशुओं को इस हॉस्पिटल में शिफ्ट करने में 5-6 घंट लग गए। इस कारण शिशुओं को सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं मिल पाया। फिलहाल हमने इस घटना की जांच के लिए टीम तैयार की है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

मामले की जांच के आदेश

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आदेशों में सभी तरह के जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत