मेडिकल स्टोर पर रेड, 1.30 लाख रुपये की अवैध एलोपैथिक दवाइयां सीज

गाजीपुर। मेडिकल स्टोर पर रेड कर करीब 1.30 लाख रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाइयां सीज करने का मामला प्रकाश में आया है। यह छापामार कार्रवाई भांवरकोल क्षेत्र के गोड़उर स्थित केंद्रों पर औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य और उनकी टीम ने की है। औषधि विभाग की इस छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मचा रहा।

औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अवैध ढंग से दवा केंद्रों के संचालन की जानकारी मिली थी। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर से लगभग एक लाख 30 हजार रुपये कीमत की अवैध एलोपैथिक दवाओं को सीज कर दिया है।

ये है मामला

औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य पुलिस बल संग गोड़उर पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान पता चला कि एक मेडिकल स्टोर पर मानक व नियमों की अनदेखी कर दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 30 हजार की एलोपैथिक दवाओं को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सकेगी।

मेडिकल स्टोर

दवा विक्रेताओं में मचा हडक़ंप

भांवरकोल क्षेत्र के गोड़उर में औषधि विभाग की इस छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मचा रहा। कई मेडिकल संचालक इस कार्रवाई के चलते अपने-अपने स्टोर के शटरों को नीचे गिरा कर चल दिए।

औषधिक निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी यह छापामार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न किया जा सके।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश