प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप से भरे 12 कार्टून जब्त, वाहन चालक रिमांड पर

अगरतला। प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप से भरे 12 कार्टून त्रिपुरा पुलिस ने एक कंटेनर वाहन से जब्त किए हैं। ये कार्टून खयेरपुर बाईपास रोड पर एक कंटेनर वाहन में भरकर ले जाए जा रहे थे।

प्रतिबंधित सामान की तस्करी की मिली थी सूचना

बोधजंगनगर पुलिस स्टेशन के ओसी कृष्णधन दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की जा रही है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने लोहिया लॉजिस्टिक पार्क के पास शक के आधार पर एक वाहन को हिरासत में लिया। जब उक्त वाहन की तलाशी ली तो उसमें 12 कार्टून में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया।

प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप

जब्त कफ सीरप की कीमत 9 लाख से भी ज्यादा

बरामद किए गए इस प्रतिबंधित कप सीरप की बाजार में कीमत 9 लाख रुपये से भी अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक जोगेन हजारिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वाहन चालक के खिलाफ 78/2023 धारा 21सी, 25, 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस रिमांड पर लिया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। र्कोट ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कसूरवार मानते हुए दो दनि के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के संबंध में आगे की जांच करेगी।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती