अस्पताल में इलाज कराने आए युवक की मौत, डॉक्टर हुए फरार

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। अस्पताल में अंगुठे का इलाज कराने आए युवक की मौत हो जाने का समाचार है। स्थानीय नायक नर्सिंग होम में जांजगीर के सरखो गांव से एक युवक अपने अंगूठे का इलाज कराने आया था। डॉक्टरों ने एक्स-रे लेने के बाद युवक का ऑपरेशन करने की तैयारी की। इसी दौरान युवक की मौत हो गयी।

यह है मामला

धनंजय साव (37 वर्ष) पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण इलाज कराने चांपा के नायक नर्सिंग होम गया था। डॉक्टरों ने एक्स-रे लेकर उसको दूसरे दिन ऑपरेशन करने की बात कही। दूसरे दिन युवक अपने बेटे के साथ नायक नर्सिंग होम में अंगूठे के ऑपरेशन के लिए पहुंचा। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से पहले युवक को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए इसके बाद युवक धनंजय साव की हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

अस्पताल छोडक़र भागे डॉक्टर

मृतक के परिजनों ने मौत के कारणों के बारे में डॉक्टर से पूछताछ की। डॉक्टर इस बारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डॉक्टरों ने कभी ब्रेन हेमरेज तो कभी अटैक से मौत का कारण बताया। जब परिजन हंगामा करने लगे तो डॉक्टर अस्पताल से लापता हो गए।

बिना गंभीर बीमारी के हो गई मौत

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पहुंची। परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाहीपूर्वक इलाज करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि धनंजय साव को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। पैर के अंगूठे में मामूली चोट लगने के कारण वह इलाज कराने नायक नर्सिंग होम पहुंचा था। तभी उनको कुछ इंजेक्शन लगाए गए। उसके बाद उसकी मौत हो गई।

अस्पताल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा

इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि इंजेक्शन के रिएक्शन से धनंजय साव की मौत हुई। जबकि परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज और इंजेक्शन लगाने से धनंजय की मौत हुई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 20 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 20 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए