मेडिकल स्टोर पर डाली रेड, प्रतिबंधित दवाओं की भारी खेप जब्त की

चंडीगढ़। बुड़ैल में मेडिकल स्टोर पर छापामारी का समाचार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से प्रतिबंधित दवाइयों की भारी खेप जब्त की है। मेडिकल स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

यह है मामला

प्रशासन को बुड़ैल में स्थित मेडिकल स्टोर पर अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के तहत स्वास्थ्य सचिव और निदेशक स्वास्थ्य सेवा-सह-ड्रग्स नियंत्रक ने जांच के निर्देश दिए। दिए गए निर्देशों के तहत गठित टीम ने बीती रात मौके पर दबिश दी।

सात प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं बरामद

ड्रग इंस्पेक्टर तजिंदर सिंह और अमित लखनपाल की संयुक्त टीम ने रात लगभग साढ़े आठ बजे एमएस बुड़ैल मेडिकोज (पुराना नाम सिंह मेडिकोज), एकता मार्केट, बुड़ैल पर दबिश दी। टीम को जांच के दौरान सात प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। इन बरामद दवाओं को ड्रग कंट्रोल विंग की संयुक्त टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद की गई दवाओं में तीन प्रकार की दवाइयों के 3334 कैप्सूल और 630 गोलियां शामिल हैं। इनकी बाजारी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।

दवाओं के अतिरिक्त भी जांच टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं। आरोपी फर्म के पास दवा खरीद व बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। यहां अनिवार्य अनुसूची एच1 रजिस्टर भी नहीं पाया गया। यह छापामारी करीब ढाई घंटे तक चली।

कारण बताओ नोटिस दिया

मेडिकल स्टोर
concept image

टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर से बरामद की गई दवाओं को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंडीगढ़ के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी संचालक को ड्रग्स कंट्रोलर-कम-लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 की विसंगतियों/उल्लंघन के संबंध में कारण बताओ नोटिस दिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी