सरकारी अस्पताल में मरीजों को टेस्ट के लिए भेज रहे बाहर, सीएम फ्लाइंग ने रेड कर दो दबोचे

चरखी दादरी (हरियाणा)। सरकारी अस्पताल में सीएम फ्लाइंग ने रेड कर लैब टेक्नीशियन व एक स्वीपर को रंगे हाथों काबू किया। ये दोनों अस्पताल में लैब सुविधा होने पर भी मरीज को निजी लैब में टेस्ट के लिए भेज देते थे। टीम ने इन कर्मचारियों से मरीज से लिए 500 भी बरामद किए हैं। दोनों कर्मचारियों को निजी लैब से कमीशन लेते थे। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि दादरी सिविल अस्पताल में मरीजों से लैब में जांच के लिए रुपये लिए जाते हैं।

यह है मामला

सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को यहां का लैब टेक्नीशियन बाहर भेजता है। वहां से कमीशन लेता है। एक स्वीपर भी उनके साथ मिला हुआ है। शिकायत के बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने अस्पताल में छापा मारा। इस छापेमारी के लिए खंड कृषि अधिकारी हरबंस को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

मरीज ने दी जानकारी

गांव खेड़ी पुरा निवासी मरीज दिनेश ने बताया कि वह पेट दर्द की शिकायत के बाद दादरी सामान्य स्थल में आया था। डॉक्टर ने टेस्ट लिखा तो वह सामान्य अस्पताल की लैब में पहुंचा। वहां लैब टेक्नीशियन ने यहां ये टेस्ट नहीं होगा बाहर होगा। लैब टेक्नीशियन ने कहा कि निजी लैब में 400 रुपए लगेंगे। रिपोर्ट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह यहीं मिल जाएगी। उसने लैब टेक्नीशियन को 500 दे दिए। इसके बाद निजी लैब में उसका टेस्ट करवाया।

अस्पताल में थी टेस्ट किट

सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान पाया गया कि अस्पताल में टेस्ट किट हैं। लैब टेक्नीशियन रवि कुमार व एक स्वीपर दोनों मिलीभगत कर मरीजों को निजी लैब भेजते थे। निजी लैब से उनका कमीशन मिलता था। मैरिज दिनेश कुमार के साथ भी ऐसा ही किया गया था। आरोपी कर्मचारियों से दिनेश से टेस्ट के नाम पर लिए गए 500 भी बरामद किए हैं।

सरकारी अस्पताल

दोनों कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड कृषि अधिकारी हरबंस ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभाग को लिखा गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पास भेजी गई है। जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 15 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त